Sunday, September 18, 2011

bihar में भूकंप के झटके



नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। इसका केंद्र सिक्कम में है। अभी तक किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, देश के पूर्वी के हिस्से असम, यूपी, दिल्ली एनसीआर, राजस्थान और एमपी में भूकंप के झटके आए हैं। भूकंप रविवार की शाम 6 बजकर 10 मिनट पर आया, जिससे पूरे देश का करीब आधा हिस्सा हिल उठा। भूकंप का केंद्र गंगटोक से 64 किमी दूर जमीन से 20.7 किमी नीचे है।
सिलीगुड़ी में इमारत गिरी, फोन सेवा ठप्प

सिलीगुड़ी में भूकंप से एक इमारत गिर गई है। बीएसएनएल की फोन सेवा भी ठप्प हो गई है।

राजधानी दिल्ली और उपनगरीय इलाकों तथा देश के पूर्वोत्तर के विभिन्न भागों में भूकंप का झटका महसूस किया गया है। भूकंप के केंद्र का आकलन सिक्किम और नेपाल की सीमा पर किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसे 6.8 नापा गया।  

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिलों में भी शाम को भूकंप झटके महसूस किए गए। 

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत विभिन्न जिलों में भी भूकम्प के झटके महसूस किए गए। हालांकि कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में शाम करीब छह बजकर 25 मिनट पर भूकम्प के झटके महसूस किए गए। इससे दहशतजदा लोग अनेक स्थानों पर अपने 
घरों से बाहर निकल आए हालांकि जलजले से कहीं किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इसके अलावा प्रदेश के आजमगढ, कानपुर, चंदौली, बलिया, गोरखपुर समेत अनेक जिलों में भूकम्प के झटके महसूस किए जाने की खबर है

No comments:

Post a Comment