Tuesday, September 13, 2011

काबुल में अमेरिकी दूतावास पर तालिबानी हमला

काबुल। अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में अमेरिकी दूतावास पर आतंकी हमला किया गया है। इस फिदाईन हमले की जिम्‍मेदारी तालिबान ने ली है। आतंकियों ने काबुल में चार राही अब्‍दुल हक रोड की एक बिल्डिंग पर कब्‍ला जमा लिया है। ये आतंकी यहां से गोलीबारी कर रहे हैं। फिदाईनो ने अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर 6 रॉकेट दागे। अमेरिकी दूतावास के पास ही भारतीय दूतावास मौजूद है। भारत के विदेश सचिव रंजन मथई भी इस समय काबुल के दौरे पर हैं। इस हमले में 4 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है।

आतंकवादियों ने जिस बिल्डिंग पर अपना कब्‍जा जमाया है वह अमेरिकी दूतावास से केवल 1 किलोमीटर की दूरी पर है। इसी बिल्डिंग से आतंकियों ने अमेरिकी दूतावास पर हमला किया। हमले में अमेरिकी दूतावास के किसी भी अधि‍‍कारी को नुकसान नहीं हुआ है। आतंकियों ने हमले के लिए जिस इलाके को चुना है वहां कई दूतावास मौजूद हैं। अमेरिकी दूतावास के पास में ही नाटो का ऑफिस मौजूद है।

हमले की जिम्‍मेदारी लेते हुए तालिबान ने कहा कि वे इन हमलों में विदेशी दूतावासों और सरकारी इमारतों को निशाना बना रहे हैं। जिस इलाके पर आतंकियों ने एक बिल्डिंग पर कब्‍ला जमाया है वहां से गोलीबारी अभी भी जारी है। प्राप्‍त जानकारियों के मुताबिक आतंकियों के हाथों में एके-47 बंदूकें मौजूद हैं। उन्‍होंने सुसाइड बेल्‍ट भी बांध रखी हैं। इस फिदाईन हमला माना जा रहा है। इन्‍होंने इलाके में नई बन रही सबसे बड़ी बिल्‍िडंग पर कब्‍जा जमाया है। राष्‍ट्रपति हामिद करजई के प्रवक्‍ता के अनुसार ये आतंकी बिल्डिंग के निर्माण के लिए लाई जा रही निर्माण सामग्री की आड़ में वहां तक पहुंचे थे।

No comments:

Post a Comment